बुध वैदिक ज्योतिष में (Mercury in Vedic Astrology)

बुध वैदिक ज्योतिष में (Mercury in Vedic Astrology)

वैदिक ज्योतिष(Vedic Astrology) के अनुसार कुंडली(Kundli) में बुध(Mercury) ग्रह(Grah) वाणी का कारक ग्रह(Grah) है | बुध(Mercury) गृह(Grah) से ज्योतिष, कानून, व्यवसाय, लेखन कार्य, अध्यापन, गणित, संपादन, प्रकाशन, खेल आदि का विचार किया जाता है| कुंडली(Kundli) में बुध(Mercury) ग्रह(Grah) से वात, पित, कफ , कला, निपुणता, सत्य वचन, शिल्पकला, मीडिया, मित्र, हरे रंग का विचार किया जाता है | बुध(Mercury) ग्रह(Grah) को स्पष्टवक्ता, रजोगुणी, पृथ्वी तत्व, नपुंसक ग्रह(Grah) माना गया है | ये पापी ग्रहों के साथ पापी एवं शुभ ग्रहों के साथ शुभ फल देता है | इसके अलावा यह उत्तर दिशा , कन्या एवं मिथुन राशियों का स्वामी होता है |

वैदिक ज्योतिष(Vedic Astrology) के अनुसार कुंडली(Kundli) में बुध(Mercury) ग्रह(Grah) कन्या राशि(Rashi) में उच्च तथा मीन राशि(Rashi) में नीच माना गया है|इसके अलावा बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, विघा, मित्र सुख, मामा, शिशु और चतुर्थ भाव का कारक भी होता है । बुध(Mercury) ग्रह(Grah) से शरीर की स्नायु तंत्र प्रक्रिया, अस्थमा, गूंगापन, मतिभ्रम, नाड़ी कंपन, चर्मरोग,दिमाग, फेंफडे, जीभ, बुद्धि, वाणी का विचार किया जाता है | बुध(Mercury) एक तटस्थ ग्रह(Grah) है, जो जिस ग्रह(Grah) की संगति में आता है उसके अनुसार जातक को फल देता है। वैदिक ज्योतिष(Vedic Astrology) के अनुसार बुध(Mercury) ग्रह(Grah) को तर्क शक्ति और मित्र का कारक माना गया है । कुंडली(Kundli) में बुध ग्रह बुद्धि और समझने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। बुध से बोलने और लिखने की क्षमता देखी जाती है। बुध राजकुमार है और उसकी रूचि सेक्स में ज्यादा हो सकती है।

वैदिक ज्योतिष(Vedic Astrology) के अनुसार कुंडली(Kundli) में बुध(Mercury) ग्रह(Grah) संचार और मीडिया का कारक ग्रह भी है। इसके अलावा बुध ग्रह स्मृति, दृढ संकल्प और तर्क का भी प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली(Kundli) में बैठा कमजोर बुध व्यक्ति की याददास्त कमजोर कर सकता है। बुध ग्रह से नसों के अलावा त्वचा और नर्वस सिस्टम से जुड़े मामले भी देखे जाते हैं। कमजोर बुध वाले व्यक्तियों को निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे लोग ओसीडी (ऑब्सेसिव कम्पलसिव डिसऑर्डर ) से पीड़ित हो सकते हैं। कुंडली(Kundli) में बलवान बुध(Mercury) ग्रह(Grah) व्यक्ति को कुशल व्यापारी बना सकता है। ऐसा व्यक्ति एक अच्छा पेशेवर वकील बन सकता है। मीडिया जगत में सफलता दिला सकता है।

Post Tagged with

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »