शनि का गोचर- कर्क राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Cancer Sign)(24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)

शनि का गोचर- कर्क राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Cancer Sign) (24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)

हमारा विषय है : शनि का गोचर-कर्क राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Cancer) कर्क राशि के लोग बड़े ही भावुक और संवेदनशील होते हैं । शनि आपके लिए सातवें घर में रहेगा । शनि इस चरण में आपके लिए जीवन में बदलाव और सुधार लेकर आएगा , सच्चाई से सामना होगा जिससे आपको जीवन की सूक्षम गहराईओं को समझने का मौका मिलेगा ।हालाँकि इस चरण में व्यवसाय में वृद्धि, नौकरी में बदलाव और व्यापार में तेजी आएगी । ये समय है कन्फूशन का स्वयं के बारे में धुंधलेपन का ।आप स्वयं को दूसरों की राय और सेल्फ परसेप्शन के बीच झूलता महसूस करेंगे ।

शनि का गोचर-कर्क राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Cancer) का और गहराई से विश्लेषण करें तो कर्क राशि वालों के लिए शनि आपके पहले, चौथे और नवें घर को देखेगा , इससे आपका ध्यान बाहरी घटनाओं , लोगों , संबंधों और जीवन पर पड़ेगा जो आपको बहुत कुछ सिखाकर जायेगा । हालाँकि इस दौरान परिवार और उनके प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी । माता पिता की सेहत का ध्यान रखें । किसी नयी जगह पर जा सकते हैं निजी या कार्य के कारन यात्रा योग है । कर्क राशि वालों को इस दौरान अपने करियर में कई कमिओं, खामियों और कमजोरी का एहसास होगा हालाँकि जमीन प्रॉपर्टी वाहन आदि से लाभ के योग हैं किन्तु इसमें अभी थोड़ा समय है । कुछ सामाजिक रिश्ते भी परेशां कर सकते हैं। आप अपने कुछ रिश्तों में तनाव, परेशानी या उलझन महसूस कर सकते हैं ।

शनि का गोचर-कर्क राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Cancer) का विश्लेषण बताता है कि कर्क राशि वाले लोग इस चरण में स्वयं के बारे में बहुत कुछ नया जानेंगे और सीखेंगे । आप सिर्फ स्वयं से जुडी चीजें ही कर सकते हैं दूसरों का व्यवहार आपके हाथ में नहीं है । विवाह में कुछ समस्याएं आ सकती है , निजी तौर पर कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं । कार्य क्षेत्र में सीनियर के साथ और परिवार में बड़ों के साथ वाद विवाद से बचें । जीवन के बदलाव को स्वीकार करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »