शनि का गोचर- सिंह राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Leo Sign)(24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)

शनि का गोचर- सिंह राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Leo Sign) (24 Jan 2020 to 17 Jan 2023

हमारा विषय है : शनि का गोचर-सिंह राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Leo) सिंह राशि के लोगों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्व क्षमता होती है । इस समय शनि आपके चन्द्रमा से छठे घर में है इसलिए अपने पैसे और समय की बचत करें । दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें , ये समझने की कोशिश करें की मतभिन्नता एक स्वाभाविक प्रक्रिया है इसे मनभिन्नता में न बदलें । ध्यान रखें आप जीवन की धुरी नहीं हैं अगर किसी की सहायता कर रहे हैं तो अपने आपको एक जरिया मानें और भगवान् का धन्यवाद करें की आपको इस काबिल बनाया । मै बार बार यही कहता हूँ की शनि न्याय का कारक ग्रह है इसलिए जमीन से जुड़े रहना जरूरी है ।

शनि का गोचर-सिंह राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Leo) का और गहराई से विश्लेषण करें तो सिंह राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होने का समय है । शनि आपके तीसरे, आठवें और बारहवें घर को देख रहा है इसलिए आपको अपने रिश्ते बनाने में सेलेक्टिव होने की जरूरत है । यह चरण आपको अपनी रूचि के क्षेत्र में बढ़ने का मौका देगा। पुराने पारिवारिक और कानूनी विवाद हल होने का समय आ गया है । ध्यान रखें किसी भी तरह अपने समय को व्यर्थ न जाने दें समय का सदुपयोग करें । इस समय शनि आपको अच्छा स्वास्थ्य देगा और उन्नति के रास्ते पर लेकर जायेगा बशर्ते आप उच्च नैतिक मूल्यों का पालन करें ।

शनि का गोचर-सिंह राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Leo) का विश्लेषण बताता है कि आपके अंदर उत्साह बना रहेगा । हालाँकि उत्साह और समर्पण से उपलब्धियां संभव हैं लेकिन ध्यान रखें आपके परिवार जन , भाई बहिन और कुछ पुराने साथी आपसे दूरी बना सकते हैं । यह समय खुद पर ध्यान केंद्रित करने का समय है जो आपको अपनी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देगा । कुछ पुराने मतभेद और पेशेवर तौर पर चले आ रहे द्वन्द दूर होने का भी समय है । अपने अतीत से सीखना , अपने आपको व्यवस्थित करने और खुद को सुधारने का समय है । आपकी क्रिएटिविटी और एनर्जी लेवल में सुधार आएगा जिससे आप पहले के मुकाबले हल्का और आनंदित महसूस करेंगे ।

आपको शनि से सहायता मिल रही है इसलिए जमीन से जुड़े रहना जरूरी है । आपकी कुछ रिश्ते चुनौतियाँ पैदा कर सकते हैं इसलिए कुछ पुरानी आदतें और लाइफस्टाइल में परिवर्तन भी जरूरी है नहीं तो तनाव पैदा हो सकता है । इस समय शनि आपको बताना चाहते हैं कि लापरवाही से बचें, समय और संसाधनों का सदुपयोग करें । बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता के लिए आगे आएं खासकर जो किसी परेशानी से जूझ रहे हों ।

सिंह राशि के लोगों को अपनी गलतियां स्वीकार करने में समय लगता है लेकिन आपके लिए शनि का यही सन्देश है कि पुरानी आदतों में परिवर्तन लाएं , दूसरों कि सहायता करें, समय का सदुपयोग करें । कुल मिलाकर शनि आपको अच्छा स्वास्थ्य, आर्थिक मजबूती और उन्नति के नए रास्ते पर लेकर चल पड़ा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »