शनि का गोचर- तुला राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Libra Sign)(24 Jan 2020 से 17 Jan 2023)

शनि का गोचर- तुला राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Libra Sign) (24 Jan 2020 से 17 Jan 2023)

हमारा विषय है : शनि का गोचर- तुला राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Libra Sign) इसका विश्लेषण करें तो राशि चक्र में सातवीं राशि) तुला राशि होती है जिसका स्वामी शुक्र ग्रह(Grah) होता है । शुक्र ग्रह से प्रभावित होने के कारन ऐसे जातक खुशमिजाज और आकर्षक होते हैं। अमोद प्रमोद और कलात्मक रूचि रखने वाले ऐसे जातक अन्य राशियों के जातकों से ज़्यादा कूटनितिज्ञ और संवेदनशील होते हैं। तुला राशि के लोगों की कुंडली(Kundli) में शनि) चन्द्रमा से चौथे घर में रहेगा । अभी आपके जीवन में कई बदलाव होंगे , अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे , सेहत में सुधार होगा । आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा ।

शनि का गोचर- तुला राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Libra Sign) का और गहराई से विश्लेषण करें तो कुंडली(Kundli) में शनि(Shani) आपके छठे और दसवें घर को देखेगा इसलिए आपको करियर से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है । मौजूदा संसाधनों (रिसोर्सेज) का सही उपयोग करके अपनी समस्याओं का समाधान करना पडेगा । हालाँकि पारिवारिक मामले हल होने शुरू हो जायेंगे और आपके पार्टनर की जीवन में भी खुशहाली आएगी । गोचर(Transit) का शनि(Shani) चन्द्रमा से चौथे घर में होने की कारण वाहन और भूमि से जुड़े मामलों को सावधानीपूर्वक हैंडल करें । किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट का फायदा मिलेगा । शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं ।

शनि(Shani) न्याय का देवता है इसलिए आपके सामने वो मामले और समस्याएं सामने आएँगी जिनको आपने बीते समय में इग्नोर किया है । कार्यस्थल पर लोग तनाव पैदा कर सकते हैं । हालाँकि आपकी सोच में ठहराव आएगा और जिम्मेदारी का भाव पैदा होगा । ये वो समय है जब आपको आपके सामने आने वाली समस्याओं का सामना करना चाहिए , पलायन या समस्याओं से भागना किसी भी चीज का समाधान नहीं हो सकता । आपको अपनी गलतियों से सीखना शुरू कर देना चाहिए दूसरों को दोष देना ठीक नहीं ।

शनि का गोचर- तुला राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Libra Sign) का विश्लेषण बताता है कि तुला(Libra) को संतुलन भी कहा जा सकता है इसलिए ऐसे जातक अपने जीवन में भी संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं चाहे वो सामाजिक सरोकार हो या प्रेम संबंधों का मामला हो ये हर जगह संतुलन बनाये रखना पसंद करते हैं। इसके बावजूद शनि(Shani) की इस स्थिति में आपको अकेलापन घेर सकता है , आपको लग सकता है की आपका साथ देने वाला कोई नहीं । कुल मिलाकर शनि(Shani) का आपके लिए सन्देश है की अपनी पुरानी छवि से बाहर निकलें , गलतियों की जिम्मेदारी लें । शनि(Shani) आपके लिए अच्छी सेहत और परिवार में खुशियों का पैग़ाम लेकर आएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »