शनि का गोचर- धनु राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Sagittarius Sign)(24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)
- By admin
- Posted in Saturn Transit
- On March 8, 2020
- No Comments.
शनि का गोचर- धनु राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Sagittarius Sign) (24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)
हमारा विषय है : शनि का गोचर-धनु राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Sagittarius Sign) इसका विश्लेषण करें तो राशि(Rashi) चक्र में नवीं राशि(Rashi) धनु(Sagittarius) राशि(Rashi) होती है जिसका स्वामी देवगुरु बृहस्पति ग्रह(Grah) होता है । शनि(Shani) आपकी राशि(Rashi) से दूसरे घर में रहेगा और साढ़ेसाती(Sadesati) की चरम अवस्था का अंत होगा । अब आपकी सेहत में सुधार होगा , मानसिक परेशानियों का अंत होगा । जो काम आप करना चाहते थे उसको करने का स्कोप बढ़ जायेगा , प्रोफेशनल सम्बन्ध भी सुधरेंगे क्योंकि अब आपकी बातों को सुना जायेगा मतलब कम्युनिकेशन में सुधार होगा और आपको सुखद अनुभव होंगे ।
धनु(Sagittarius) राशि(Rashi) के लोग हंसमुख स्वाभाव और आध्यात्मिक प्रवृति के होते हैं। आशावादी, महत्वाकांक्षी, उत्साही और खर्चीले होते हैं, प्रतिकूल परिस्थितियों में आप असंयमित हो सकते हैं और दूसरे लोग अनजाने में आपको गलत समझ लेते हैं । शनि(Shani) के इस चरण में परिवार और सामाजिक रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है जिसके कारण आप तनाव महसूस करेंगे । तनाव और अवसाद से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप बोलने में सावधानी बरतें ।
शनि का गोचर-धनु राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Sagittarius Sign) का और गहराई से विश्लेषण करें तो इस चरण में शनि(Shani) आपके चौथे, आठवें और ग्यारहवें घर को देखेगा इसलिए शनि का आपको सन्देश है कि अपने समय का सदुपयोग करें दूसरों के झगड़ों में न पड़ें । आपको दूसरों से कम सहयोग मिलेगा , आर्थिक तौर पर नुक्सान हो सकता है । प्रेम प्रसंगों/शादी में सावधानी बरतें भाई बहनों , परिवार और ससुराल के बीच बैलेंस बनाएं । कुल मिलाकर पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देने कि जरुरत है । धैर्य से काम लें , पैसों कि बचत करें । धनु(Sagittarius) राशि(Rashi) के लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले और आसपास की जानकारी इकठा करने में रूचि लेते हैं। इसी जानकारी और अनुभव को दुसरे लोगों में बांटने का प्रयास भी करते हैं ।
धनु(Sagittarius) राशि(Rashi) के लोग आज़ाद ख्यालों के साथ साथ बड़े दिल वाले होते हैं । इसलिए शनि(Shani) का आपको सन्देश है कि शनि(Shani) के इस चरण में आपको अपने स्वभाव के मुताबिक दूसरों का सहयोग करना चाहिए , गरीबों को भोजन कराएं , किसी गरीब बच्चे कि पढाई कराएं । तनाव और अवसाद से दूर रहने के लिए अपने धैर्य को बढ़ाएं । हालाँकि आर्थिक तौर पर थोड़ी तंगी रहेगी लेकिन गरीबों कि सेवा करके और अपने समय व संसाधनों का सदुपयोग करके इससे पार पाया जा सकता है ।


