शनि का गोचर- वृष राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Taurus Sign)(24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)

शनि का गोचर- वृष राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Taurus Sign) (24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)

हमारा विषय है : शनि का गोचर-वृष राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Taurus) इसका विश्लेषण करें तो अपने रिश्तों को बेहतर करने का समय आ गया है । अब डर को खुद पर हावी न होने दें और पुराने को भी खुद से दूर जाने दें । आपकी स्वयं के बारे में सोच और छवि बदलेगी। छवि बदलने के दौरान ही आपके घर परिवार और कार्यक्षेत्र में जो कमी आ गयी थी वो पूरी होने वाली है । कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा , मान सामान मिलेगा । किसी भी तरह की लर्निंग का अच्छा समय है ।वृष राशि के लोगों के लिए शनि नौवें घर में प्रवेश कर चुके हैं और आपकी पहले से चली आ रही ढैया समाप्त हो जाएगी। इस समय आप अपने आप में गहराई में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे तथा नए स्किल्स सीखेंगे । असल में ये समय है एक स्थिर छवि और दूसरों की नज़रों में इज्जत कमाने का ।इस बदलाव के दौरान हालाँकि आपकी छवि में नया आयाम जुड़ेगा लेकिन आपकी सम्बन्धियों के साथ, दोस्तों के साथ परिवार जनों के साथ , सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है पर यह आपके व्यक्तिगत विकास में सहायक होगी ।

शनि का गोचर-वृष राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Taurus) का और गहराई से विश्लेषण करें तो इस बदलाव के समय में आपके रिश्ते अपने परिवार, दोस्तों के साथ बदल जायेंगे, जिसका मतलब है की आप अपना ध्यान अपने काम और नई पहल करने में लगाएंगे।यही वो समय है जब आपको अपना ध्यान ासेहत, खान पान और काम पर लगाना चाहिए क्योंकि आने वाले वक़्त में इसी समय की सीढ़ी काम आएगी। निकट भविष्य में आपका स्थान परिवर्तन योग नजर आ रहा है करियर की रूकावट ख़त्म होगी करियर ग्रोथ होगी और काम में विस्तार होगा ।

शनि का गोचर-वृष राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Taurus) का विश्लेषण बताता है कि शनि आपके तीसरे, छठे और ग्यारहवें भावों को देख रहा है इसलिए सामाजिक जीवन में और रचनात्मकता और चयनात्मकता पर खास ध्यान देना होगा। सारांश में आपके कुछ रिश्तों में बदलाव / अस्थिरता आ सकती है जिसके कारन रिश्तों, दोस्ती और प्यार के बारे में आपकी सोच में काफी बदलाव आएगा । इन्ही बदलावों की वजह से आपको दुःख और दर्द का भाव महसूस होगा । यही वो समय है जब पुरानी सोच को छोड़कर सच्चाई का सामना करना चाहिए । अपने रिश्तों को बेहतर होने का मौका दें , पुराने को खुद से दूर जाने दें - चाहे वो रिश्ता हो, आदत हो या कोई विचार । खुद के साथ समय बिताएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »