शनि का गोचर- कन्या राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Virgo Sign)(24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)
- By admin
- Posted in Saturn Transit
- On March 8, 2020
- No Comments.
शनि का गोचर- कन्या राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Virgo Sign) (24 Jan 2020 to 17 Jan 2023)
हमारा विषय है : शनि का गोचर-कन्या राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Virgo Sign) इसका विश्लेषण करें तो राशि चक्र में छट्ठी राशि कन्या राशि है जिसका स्वामी बुध ग्रह होता है यह पृथ्वी तत्व की राशि है, इसे द्विस्वभाव राशि माना जाता है । कन्या लग्न के जातक विनम्र और मृदुभाषी होते हैं संयमित रहते हैं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तर्कसंगत उपाय खोजने वाले होते हैं । कन्या राशि के लोगों के लिए शनि चन्द्रमा से पांचवें घर में है , इसलिए स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है । नए रिश्ते बनने की सम्भावना है और जिनकी शादी हो चुकी है उनके घर में बच्चे के जन्म की पूरी सम्भावना बन रही है ।
शनि का गोचर-कन्या राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Virgo Sign) का और गहराई से विश्लेषण करें तो कन्या राशि के लोगों के लिए नई पहचान बनाने और उन्नति का समय है लेकिन करियर में बदलाव और आर्थिक उन्नति तभी संभव है जब आप प्रयास करें । अपने धैर्य और सीखने की क्षमता को बढ़ाएं क्योंकि ये समय का वो दौर है जब आपको पिछले कर्मों का फल मिलेगा । इस समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी जिंदगी को नयी दिशा दे सकता है । दुसरे लोगों की बातें सुनने की आदत डालें ताकि पुराने संपर्क भी बने रहे और नए संबंधों की नीव डाली जा सके ।
शनि का गोचर-कन्या राशि पर प्रभाव(Saturn Transit-Impact on Virgo Sign) का विश्लेषण बताता है कि कन्या(Virgo) राशि(Rashi) के लोगों को अपने अंतस की आवाज़ सुनने की आदत डालनी चाहिए , घनिष्ठ संबंधों के टूटने और प्रेम संबंधों में बाधा आ सकती है । पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है जिससे आप तनाव महसूस कर सकते हैं । हालाँकि कन्या(Virgo) राशि(Rashi) के लोगों में इनमे इतनी क्षमता होती है कि किसी मुद्दे को समझ सकें और सबसे कठिन से कठिन समस्या का हल कर सकें । आपके लिए यह समय धीरे धीरे आगे बढ़ने और आर्थिक उन्नति का है लेकिन इसके लिए आपको और अधिक मेहनत की जरूरत है ।
शनि(Shani) आपके दुसरे , सातवें और ग्यारहवें घर को देख रहा है इसलिए विकास तो होगा लेकिन धीरे धीरे । प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है , कोई पुराण अटका धन मिल सकता है । क़र्ज़ लेने से बचें । संक्षेप में कहे तो इस समय शनि आपको उन्नति तो देंगे लेकिन परिणाम में देरी हो सकती है । घनिष्ठ सम्बन्ध न टूटें , पारिवारिक कलह न हो इसके लिए आपको दूसरों की बातों को ध्यान से सुनने और गौर करने की जरूरत है । सबसे बड़ी जरूरत है और अधिक मेहनत करने की ताकि परिणाम जल्दी आ सकें ।


