कुम्भ राशि 2020 (Aquarius Zodiac Sign 2020)
- By admin
- Posted in Year 2020
- On April 1, 2020
- No Comments.
कुम्भ राशि 2020 (Aquarius Zodiac Sign 2020)
राशि(Zodiac) चक्र में ग्यारहवीं राशि(Zodiac) कुम्भ(Aquarius) राशि(Zodiac) होती है जिसका स्वामी न्यायप्रिय ग्रह(Grah) शनि(Shani) होता है । ये आपके जीवन में बदलाव का समय है । इस साल आपका फोकस कमजोर हो सकता है , आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है । इस समय आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है आपको गलत और सही में फर्क करना मुश्किल हो सकता है हालाँकि कुम्भ लगन के लोग समझदार और दयालु होते हैं लेकिन फिर भी परिवार में वाद विवाद हो सकता है । कुछ अधूरे पड़े और अटके हुए काम पूरे होने का भी समय है । हालाँकि जुलाई तक का समय कुछ मंदा रहेगा परिवार में बड़े बुजुर्गों और पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है , कार्यस्थल पर भी काम का बोझ और तनाव महसूस कर सकते हैं । जल्दबाज़ी न करें धीरे धीरे आगे बढ़ें । कुछ समय के लिए आपको ज़िन्दगी में ठहराव लग सकता है लेकिन आगे समय अच्छा है ।ये शुरुवात है अपने पुराने कर्मों को चुकाने का आपकी प्रोफेशनल और सामाजिक जिंदगी में कई वाद विवाद हो सकते हैं आपको दुसरे लोगों से कम सहयोग मिलने कि सम्भावना है । आपके करीबी लोग भी आपसे दूर हो सकते हैं ।आपके मूड स्विंग हो सकते हैं जिससे भावनात्मक रूप से आपको परेशानी हो सकती है । जो वादा किया है उसे पूरा करें , झूठ का सहारा न लें । सबसे जरूरी है सक्रिय रहें , अपने आपको व्यस्त रखें किसी से जल्दबाजी में प्रभावित न हों और अपने अहंकार को काबू में रखें । इस समय में आपसे जानबूझकर या अनजाने में गलत निर्णय लिए जा सकते हैं इसलिए सोच समझकर कदम बढ़ाएं । अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपने से बड़ों का सम्मान करें । इस समय आप नए कौशल सीख सकते हैं , स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है । जो लोग रचनात्मक कामों (क्रिएटिव फील्ड) से जुड़े हैं या एजुकेशन फील्ड से जुड़े हैं तो निश्चित ही फायदा मिलेगा । पॉजिटिव एनर्जी के कारण आप समस्याओं से बेहतर ढंग से निपट पाएंगे , स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक मोर्चे पर कामयाबी मिलेगी ,आय के नए साधन बनेंगे नया व्यवसाय शुरू करने का सही समय है । हालाँकि ग्रोथ धीरे धीरे होगी लेकिन आपका अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है । जमीन जायदाद से वाहन से फायदा मिलेगा , अगर नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में अधिकार बढ़ेंगे प्रमोशन मिल सकता है । काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे थोड़ा तनाव भी रहेगा । परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं घर में ख़ुशी के काम होंगे । प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी इस समय की मित्रता लम्बे समय तक चलेगी और शादी के योग्य लोगों की इच्छा पूरी होगी । किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है , लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें , सितम्बर से पहले नौकरी बदलने की न सोचें । ये समय अपने स्किल सेट को बढ़ाने और नयी चीजें सीखने का है दिल से सीखें आगे काम आएगी ।


