मीन राशि 2020 (Pisces Zodiac Sign 2020)

मीन राशि 2020 (Pisces Zodiac Sign 2020)

मीन(Pisces) राशि(Zodiac) वाले लोगों के लिए जून तक का समय चैलेंजिंग है लेकिन जुलाई से नवंबर तक हर तरह से ग्रोथ का समय है । इसलिए इस समय एक्शन मोड में आ जाएं । आज़ादी का अनुभव करेंगे , आप कॉंफिडेंट रहेंगे आर्थिक मोर्चे पर भी सफल रहेंगे लेकिन आपके धैर्य की परीक्षा होगी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । कार्यस्थल पर आपको कड़ी टक्कर देनी होगी , आप जॉब चेंज की सोच सकते हैं कई बार फ़्रस्ट्रेशन का सामना करना पड़ सकता है । काम के बोझ से परेशानी महसूस करेंगे लेकिन जीवन में आया हुआ ठहराव धीरे धीरे गति पकड़ेगा । अगर इस समय आप कोई बिज़नेस करना चाहते हैं तो ये सही समय है । आपकी आमदनी बढ़ेगी, आय के नए साधन बनेंगे । पुराने पारिवारिक विवाद हल होने का समय है । हालाँकि कुछ पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े लोग आपका विरोध कर सकते हैं जिन पर आप भरोसा करते रहे है उनका ये व्यवहार आपको हैरानी में डाल सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें , जो भी आपके साथ है उसकी कद्र करें , परिवार और रिश्तों पे ध्यान दें । समस्याओं का सामना करें और पलायन की आदत को भी छोड़ दें । किसी पुराने मतभेद से पारिवारिक जीवन में तनाव बन सकता है । संक्षेप में कहें तो आर्थिक तौर पर आपको फायदा होगा , नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा है लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा , लेकिन आपका खुद का अहंकार आपके लिए मुसीबत बन सकता है । उन् लोगों का साथ कभी न छोड़ें जिन्होंने कभी आपकी मदद की है । इस दौरान आप अपने बच्चों से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे और उनका ज्यादा ध्यान रख पाएंगे । ये समय नया बिज़नेस करने का भी है इसलिए लोगों से संपर्क बढ़ाएं । आपकी सेहत में भी सुधार होगा और आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे । नए विचारों और एनवायरनमेंट का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें । स्पस्टवादी बनें और दुसरे लोगों का ख्याल रखें । भावुक होने के कारण आप प्रेम प्रसंग में धोखा खा सकते हैं । ये साल आपके करियर के लिए अच्छा है, आय के नए रास्ते खुल सकते हैं । अपनी और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें । आपको अपने पैरों का खास ध्यान रखना चाहिए साथ ही साथ सूजन और मधुमेह जैसे रोग होने का खतरा बना रहेगा । आपको आसानी से भ्रमित किया जा सकता है , इसलिए सावधानी बरतें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »