तुला राशि 2021 (Libra Zodiac Sign 2021)

तुला राशि 2021 (Libra Zodiac Sign 2021)

Libra Zodiac Sign 2021 - तुला राशि 2021 :- कैसा रहेगा साल 2021 ? तुला राशि के लोगों के लिए ये साल क्या परिणाम लेकर आएगा ये जानने से पहले तुला राशि के गुण और स्वभाव पर एक नजर डाल लेते हैं ताकि आपको फलादेश की स्पष्टता और उसका लॉजिक समझ में आ सके। वैदिक ज्योतिष(Vedic Astrology) के अनुसार कुंडली(Kundli) के राशि चक्र में सातवीं राशि तुला राशि होती है जिसका स्वामी शुक्र ग्रह होता है |अमोद प्रमोद और कलात्मक रूचि रखने वाले ऐसे जातक अन्य राशियों के जातकों से ज़्यादा कूटनितिज्ञ और संवेदनशील हो सकते हैं। बढ़िया और महँगी चीजों की तरफ ज्यादा झुकाव रहता है | हालांकि ऐसे जातक संवेदनशील होते हैं लेकिन कलात्मक रूचि वाले ऐसे जातक कभी- कभी ऐसी योजना बनाते हैं जो हवा में महल बनाने के समान हो सकती है, हालाँकि ये लोग प्रैक्टिकल और आदर्शवादी हो सकते हैं | शांतिप्रिय प्रकृति के ऐसे जातक कल्पनाओं को साकार करने वाले और मीडिया , सिनेमा में सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं | तुला को संतुलन भी कहा जा सकता है इसलिए ऐसे जातक अपने जीवन में भी संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं चाहे वो सामाजिक सरोकार हो या प्रेम संबंधों का मामला हो ये हर जगह संतुलन बनाये रखना पसंद करते हैं|

Libra Zodiac Sign 2021 - तुला राशि 2021 :- इस साल की प्रमुख ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो न्याय के देवता शनि आपकी राशि से चौथे घर में रहेंगे , वहीं राहु और केतु आपकी राशि से आठवें और दूसरे घर में रहेंगे। साल की शुरुवात में बृहस्पति देव भी शनि के साथ विराजमान रहेंगे उसके बाद आपकी राशि से पांचवें घर में बैठेंगे। ग्रहों की स्थिति का आकलन करने के बाद सबसे पहले अगर आपके करियर से सम्बंधित विश्लेषण करें तो ये साल आपके लिए अनुकूल रह सकता है।कार्यस्थल पर आपके कामों की तारीफ हो सकती है। आपको प्रमोशन मिल सकता है। अगर सरकारी सेवा में हैं तो मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। क्योंकि आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है। लेकिन अपने स्वभाव के अनुसार आप अपनी परिस्थितियों में किसी भी तरह का परिवर्तन बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसलिए अच्छे परिणाम के लिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलिये। अपने आस पास की परिस्थितियों में बदलाव को स्वीकार कीजिये नहीं तो सहकर्मियों से या अधिकारियों से मतभेद हो सकता है जिसका आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है या अच्छे परिणाम आने में देरी हो सकती है।

Libra Zodiac Sign 2021 - तुला राशि 2021 :- आपके आर्थिक पक्ष की बात करें तो कारोबार में सफलता मिलेगी , पहले से चले आ रहे कारोबार या व्यापार में फायदा होगा। नए निवेश करते हुए सावधानी बरतें। भूमि,मकान और जमीन से जुड़े कामों से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है।खनन के काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। अगर आप निर्माण क्षेत्र से जुड़े हैं तो सरकारी कॉन्ट्रैक्ट का प्रयास कर सकते हैं सफलता मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी में सावधानी बरतें। कर्ज लेने से बचें या सावधानी बरतें ,क्योंकि राहु आपको बड़े सपने तो दिखा सकता है लेकिन धरातल पर उसको अमलीजामा पहनाने लायक संसाधन का होना भी जरुरी है। ऑटो सेक्टर में काम करने वाले या उससे जुड़े कारोबार में भी सफलता मिल सकती है। अगर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान कोई बड़ा शिक्षण संस्थान खोल सकते हैं फायदा मिलेगा। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर धरातल पर काम करने लायक योजना पर काम करें। योजना से सम्बंधित सभी औपचारिकताएं और डाक्यूमेंट्स को जांच लें और अपनी योजना पर भी कई बार सोच लें। माता का आशीर्वाद जरूर लें। अनाप शनाप खर्च से बचें।

Libra Zodiac Sign 2021 - तुला राशि 2021 :- इस साल की ग्रह स्थिति को देखते हुए आपके पारिवारिक जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान पक्ष से ख़ुशी मिल सकती है। घर में कोई मंगल कार्य संपन्न हो सकता है। लेकिन आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। हालाँकि किसी ग़लतफ़हमी से भाई बहनों के बीच कोई विवाद हो सकता है जिसके कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। परिवार में विभाजन हो सकता है , जिसके कारण मानसिक वेदना हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आपको अपने स्वभाव को नहीं छोड़ना चाहिए। मानसिक संतुलन को बनाये रखें और परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें। माँ या बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखें। अगर युवा हैं और शादी के लायक उम्र है तो विवाह संपन्न हो सकता है। किसी प्रेम प्रसंग में सफल हो सकते हैं। लेकिन भावनाओं को ठेस लग सकती है। ससुराल पक्ष से मन मुटाव हो सकता है। प्रेमी या प्रेमिका की कोमल भावनाओं का ख्याल रखें नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि घर परिवार में अपने गहरे विचारों और ज्ञान को एक तरफ रख दें और स्वाभाविक व्यवहार करना शुरू करें। घर के दूसरे लोगों और जीवनसाथी के विचारों को भी ध्यान से सुने। आपके व्यवहार में एक सहजता और संतुलन बनाने की कोशिश करें।

Libra Zodiac Sign 2021 - तुला राशि 2021 :- स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है , इस समय आप कोई नई भाषा सीख सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए जन्म स्थान से बहुत दूर जा सकते हैं। पढाई में मन लगेगा जिससे आपके परिवार वाले और आपके गुरुजन खुश होंगे। लेकिन ध्यान रहे आपकी राशि से चौथे घर में शनि देव बैठे हैं जो कि न्याय के देवता हैं। शनि को कर्म और धैर्य बहुत पसंद हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आपको आलस्य को त्याग देना चाहिए। बिना अपेक्षा के अपने कर्म पर ध्यान दें। निश्चित ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Libra Zodiac Sign 2021 - तुला राशि 2021 :- आपके स्वास्थ्य के बारे में आकलन करें तो ये साल आपके लिए चुनौती बन सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान आपकी पहली प्राथमिकता होना चाहिए। आपके कुटुंब में किसी को कोई बड़ी समस्या न होने पाए इसके लिए सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है। मुँह के रोग ,गले के रोग , यौन रोग, गुदा रोग आदि को नजरअंदाज बिलकुल न करें। छाती से सम्बंधित रोग भी परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने खान पान और लाइफ स्टाइल में एक संतुलन बनाकर चलें। योगाभ्यास करें ध्यान आदि में रूचि जगाएं। खेलकूद में थोड़ा समय बिताएं।

विशेष: ये फलादेश उनके लिए है जिनकी कुंडली में चन्द्रमा तुला राशि में हो। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में बहुत सारे अन्य कारक भी होते हैं। ग्रहों की दृष्टि , ग्रह-योग के साथ साथ ग्रहों के बलाबल का विचार भी किया जाता है। इसलिए तुला राशि वाले सभी लोगों के लिए फलादेश में भी भिन्नता हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »