मीन राशि 2021 (Pisces Zodiac Sign 2021)

मीन राशि 2021 (Pisces Zodiac Sign 2021)

Pisces Zodiac Sign 2021 - मीन राशि 2021 के लिए कैसा रहेगा साल 2021 ? मीन राशि के लोगों के लिए ये साल क्या परिणाम लेकर आया है इसको विस्तार से जानने से पहले मीन राशि के गुण,दोष और स्वभाव के बारे में जान लेना बहुत जरुरी है। वैदिक ज्योतिष(Vedic Astrology) के अनुसार कुंडली(Kundli) के राशि चक्र में बारहवीं और अंतिम मीन राशि है | जल तत्व की इस राशि का स्वामी बृहस्पति है | कुंडली में चन्द्रमा मीन राशि में होने और बृहस्पति ग्रह से प्रभावित होने के कारण मीन राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं| अहंकार से दूर रिलेशनशिप को निभाने वाले होते हैं| संवेदनशील और कलात्मक प्रवृति के ऐसे जातक अपने ऊपर किसी तरह की पाबन्दी पसंद नहीं करते | ऐसे जातक नए विचारों और एनवायरनमेंट का सम्मान करते हैं | ऐसे जातक स्पष्टवक्ता और दूसरे लोगों का ख्याल रखने वाले होते हैं | ईमानदार और दयालु प्रकृति के ये लोग भावुक होने के कारण अक्सर प्रेम प्रसंग में धोखा खा जाते हैं |

Pisces Zodiac Sign 2021 - इस साल कला और संगीत में रूचि रखने वाले ऐसे जातकों को अपने पैरों का खास ध्यान रखना चाहिए साथ ही साथ सूजन और मधुमेह जैसे रोग होने का खतरा बना रहता है | ऐसे लोग अत्यधिक भावुक हो सकते हैं| अत्यधिक भावुक होने के कारण आपको भावनात्मक/मानसिक रोग होने की सम्भावना भी बनती है इसीलिए आपको आसानी से भ्रमित किया जा सकता है | व्यावहारिक, संवेदनशील और दूरदर्शी होने के बावजूद आप कट्टरवादी हो सकते हैं | तर्क की बजाय अपनी समझ से ही बातों को समझ लेते हैं | उदार और शर्मीले स्वाभाव के कारण आपको कई बार गलत समझ लिया जाता है |


Pisces Zodiac Sign 2021 - इस साल की ग्रह स्थिति पर नजर डालें तो शनि आपकी राशि से ग्यारहवें घर में रहेंगे , वहीं राहु केतु आपकी राशि से तीसरे और नवें घर में विराजमान होंगे। गुरु बृहस्पति साल की शुरुवात में शनि के साथ और बाद में आपकी राशि से बारहवें घर में रहेंगे। ग्रह स्थिति के हिसाब से अगर आपके प्रोफेशनल करियर या नौकरी आदि का विश्लेषण करें तो ये साल आपके लिए कई बदलाव लेकर आने वाला है। आप नौकरी में बदलाव करने की सोच सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ये समय अपने काम पर फोकस करने का है। नौकरी में बदलाव अगर करना हो तो अगस्त के बाद का समय चुनें। मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा।गुप्तचर सेवाओं में लगे लोगों को समय से पहले प्रमोशन मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि ये समय सोशल नेटवर्किंग को बढ़ाने का है जिसका आपको फायदा मिल सकता है। आपके व्यवहार में धीमापन या आलस्य आ सकता है उससे बचने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर सहयोगियों और सहकर्मियों से सौहादपूर्ण वातावरण बनायें।

Pisces Zodiac Sign 2021 - आपके जीवन के आर्थिक पक्ष का विश्लेषण करें तो ये साल आपके लिए नए आय के साधन बना सकता है। आपका पब्लिक रिलेशन मजबूत बन सकता है। सोशल नेटवर्किंग के जरिये अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं। अपने मनोरंजन पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं इसलिए सावधानी रखें। लम्बी योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात करनी हो तो अप्रैल से पहले या अगस्त के बाद करें। खनन,पेट्रोलियम या आयल क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। भूमि , जमीन जायदाद में भी खर्च कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय समाज में अपने सोशल नेटवर्किंग को बढ़ाने का प्रयास करें । अपने वर्तमान एसेट्स और संपत्ति को बचाकर रखें ज्यादा खर्च से बचें। लम्बी योजनाओं पर फोकस करें और आलस्य को त्याग दें।

Pisces Zodiac Sign 2021 - आपके पारिवारिक जीवन के लिए ये साल अच्छा रहने का अनुमान है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। अप्रैल से अगस्त तक का समय कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। संतान की तरफ से अच्छे नतीजे मिलेंगे। उनकी शिक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। उनके करियर सम्बन्धी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान सम्बन्धी घर में कोई मांगलिक काम हो सकते हैं। भाई बहनों से संबंधों में कोई दरार न आने पाए इसका विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। प्रेमी या प्रेमिका से विवाह बंधन में बंध सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपनी भावनाओं पर काबू करें। भावनाओं में बहकर किसी से कोई वायदा न करें, वरना मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

Pisces Zodiac Sign 2021 - स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है हालाँकि थोड़ा तनाव बना रहने से इंकार नहीं किया जा सकता। उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने का सही समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि नशे से दूर रहें। न्याय के देवता शनि के मूल मन्त्र "कर्म और धैर्य " का पालन करें।

आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने कि जरुरत है खासकर अप्रैल के बाद का समय चिंताजनक हो सकता है। कफ आदि को हलके में न लें। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने कि जरुरत है।आपको बेचैनी रह सकती है। कोई अनजाना भय बना रह सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने आलस्य को छोड़ दें और ध्यान आदि करें व्यायाम करें।

विशेष: ये फलादेश उनके लिए है जिनकी कुंडली में चन्द्रमा मीन राशि में हो। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में बहुत सारे अन्य कारक भी होते हैं। ग्रहों की दृष्टि , ग्रह-योग के साथ साथ ग्रहों के बलाबल का विचार भी किया जाता है। इसलिए मीन राशि वाले सभी लोगों के लिए फलादेश में भी भिन्नता हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »